आगामी 20 जनवरी तक कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम
नागेंद्र शर्मा
भोपाल /निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक निचले स्तर के ईस्टरली(पूर्वी हवाओं) में एक द्रोणिका के प्रभाव के तहत आगामी 24 घंटों के दौरान कहीं कहीं से कुछ स्थानों पर वर्षा के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी की संभावना है।
इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत निचले स्तरों पर उच्च आर्द्रता और अन्य अनुकूल मौसम पैरामीटर के कारण उत्तरी मध्य प्रदेश के किन्ही किन्ही हिस्सों में सघन कोहरे की संभावना है। 10 से 13 जनवरी के दौरान मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से काम रहने की संभावना है और 14 से 20 जनवरी 2021 के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों न्यूनतम तापमान सामान्य के सपास बने रहने की संभावना है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद मध्य प्रदेश का न्यूनतम तापमान में 3-5 °C से गिरवट हो सकती है। 11 जनवरी के आसपास उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण, 14 से 20 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश / हिमपात की भी संभावना है
फलस्वरूप 12 से 16 जनवरी के दौरान मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी लेकिन शीत लहार की संभावना नहीं है।