बाजार बैठकी में अवैध वसूली 5 की जगह 50 रुपए की वसूली
राघवेंद्र सिंह
सागर। नगर निगम द्वारा अपने कर्मचारियों से बाजार बैठकी की वसूली कराई जा रही है। इसमें निगम के वसूली अधिकारी बैठकी को चौथ वसूली की तर्ज पर कार्य किया जा रहा है। 5 की जगह 50 रुपये तक वसूला जा रहा है। खुरई रोड पर फुटपाथ पर फर्नीचर रखकर बैठने वाले से महीनों से रोजाना 50 रुपये वसूला जा रहा है।
यह तब हो रहा है जब निगम ने बाजार बैठकी का ठेका न देकर अपने बाजार विभाग के माध्यम से वसूली कराई जा रही है। अंदरखाने की माने तो अवैध वसूली में निगम के कर्मचारी नेता भी शामिल हैं।
वही इस मामले में नगर निगम आयुक्त से बात करनी चाही तो बात नही हो सकी